आज प्रधानमंत्री माननीय श्री मोदीजी ने एक महत्वपुर्ण घोषणा की. आगे हम विस्तार से इसके बारे में चर्चा करेंगे। तो आइये देखते है प्रीमेमिनिस्टर मिस्टर मोदीजी ने क्या क्या बातें कही.
उन्होंने कहा ,
कोरोना से लड़ रही वर्तमान फोर्स को सपोर्ट करने के लिए देश में करीब 1 लाख युवाओं की ट्रेनिंग का लक्ष्य रखा गया है।
इससे जुड़ा कोर्स दो-तीन महीने में ही पूरा हो जाएगा। इस अभियान से हेल्थ सेक्टर की फ्रंटलाइन फोर्स को नई ऊर्जा भी मिलेगी और युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
Skill, Re-skill और Upskill, यह मंत्र कितना महत्वपूर्ण है, इसे कोरोना काल ने फिर सिद्ध
किया है।
Mr. Modi -Launching the ‘Customised
Crash Course programme for Covid 19 Frontline workers.’
आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी और गांव-गांव में डिस्पेंसरियों में तैनात स्वास्थ्यकर्मी हमारे हेल्थ
सेक्टर के बहुत मजबूत स्तंभ हैं।
मैं इनकी प्रशंसा करता हूं, सराहना करता हूं। 21 जून से देश में टीकाकरण अभियान का विस्तार
हो रहा है, उसे भी ये लोग नई ताकत देंगे।
यह क्रैश कोर्स युवाओं के लिए मानवता की सेवा और लोक कल्याण का एक विशेष अवसर लेकर आ रहा है। आप जल्द से जल्द इस कोर्स की हर बारीकी को सीखें, आपके पास वह स्किल हो, जो हर किसी की जिंदगी बचाने के काम आए, इसके लिए मेरी तरफ से आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
धन्यवाद् !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें